NRI SANJH JALANDHAR (28 January)
जालंधर-पठानकोट हाईवे पर दसूहा से आगे उच्ची बस्सी के पास शुक्रवार रात भीषण हादसे में मारे गए चार दोस्तों का अंतिम संस्कार मॉडल हाउस के शमशान घाट में किया गया। जब चारों दोस्तों की चिताएं एक साथ जल रही थी तो हर एक शख्स की आंखें नम थी। भार्गव कैंप के रहने वाले चारों दोस्तों के जानकारों ने बताया कि सभी में बहुत ही अच्छी दोस्ती थी और एक दूसरे के बगैर रहते भी नहीं थे। हादसे में मारे गए राजू की बहन ने अपने भाई की चिता को मुखाग्नि दी क्योंकि इकलौता भाई ही था जो इस संसार से एक्सीडेंट के दौरान चला गया।
वही सुरजीत की दो महीने बाद शादी होने वाली थी लेकिन अनहोनी को कुछ और ही मंजूर था। परिवार ने बताया कि बच्चों को इकट्ठे जाने से रोका भी था क्योंकि धुंध पड़ रही थी और ठंड भी ज्यादा थी लेकिन क्या पता था कि सभी की एक साथ ही लिखी हुई थी।

ऋषभ का अंतिम संस्कार बीती शाम कर दिया गया था। पिंक सिटी कॉलोनी (जालंधर) निवासी अंकित कुमार, आजाद नगर भार्गव कैंप (जालंधर) निवासी इंद्रजीत भगत, अवतार नगर (जालंधर) निवासी राजू, भार्गव कैंप निवासी अभि का मॉडल हाउस रोड स्थित श्मशान घाट में किया गया।
सीएनजी थी कार इसलिए हुआ ब्लास्ट
पांचों ऋषभ की कार में जा रहे थे। सीएनजी कार ऋषभ खुद चला रहा था। दसूहा के पास उनकी ट्रक से टक्कर हुई और सीएनजी सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया था। जिससे पांचों दोस्तों के शव बुरी तरह से जल गए थे। तीन की तो मौके पर मौत हो गई थी। वहीं, एक ने रास्ते में और दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। ट्रक भी सड़क किनारे पलट गया था। ट्रक ड्राइवर अस्पताल में भर्ती ह
मौत से पहले सुन रहे थे टेक इज ईजी गाना
हादसे से ठीक 20 मिनट पहले ऋषभ ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर की थी। जिसमें दिख रहा कि वह हाईवे पर जा रहे हैं। वीडियो में करण औजला का पंजाबी सॉन्ग ‘टेक इट इजी’ चल रहा था। पांचों पंजाबी गाना गा रहे थे। इसके बाद हादसा हुआ था।
कार से निकल रही थी लपटें
प्रत्यक्षदर्शी गुरमीत सिंह ने बताया कि वह साथियों के साथ अपनी कार में सवार होकर मुकेरियां से दसूहा की ओर आ रहा था। लेकिन जब वह गांव उच्ची बस्सी गांव के पास पहुंचा तो देखा कि एक गाड़ी से आग की लपटें निकल रही थी। जिसके बाद हमने किसी तरह 4 लोगों को बाहर निकाला।जिसमें दो लोगों की मौत हो चुकी थी, तीन की सांस चल रही थी। जिसे अस्पताल भेजा गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
गुरमीत ने बताया कि करीब 500 मीटर दूर पहुंचे तो आगे एक ट्रक झाड़ियों में पलटा हुआ था। जिसका ड्राइवर उसी में फंसा हुआ था। जिसके बाद उसे भी किसी तरह बाहर निकाल कर दसूहा के सिविल अस्पताल में भेजा गया।
l


