NRI SANJH JALANDHAR (10 March)
पंजाब में जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट के न्यू टर्मिनल बिल्डिंग का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल उद्घाटन किया। इस एयरपोर्ट के शुरू होने से पूरे दोआबा के लोगों को फायदा मिलेगा। एयरपोर्ट पर कई मंत्री और नेता पहुंच रहे हैं।

जालंधर पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। हालांकि फिलहाल उड़ानों को लेकर अथॉरिटी द्वारा कोई जानकारी सांझा नहीं की गई है। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सोम प्रकाश, राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल, राज्यसभा सांसद बलबीर सिंह सींचेवाल MLA आमदपुर सुखविंदर सिंह कोटली सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर पहुंचे आदमपुर से कांग्रेस विधायक सुखविंदर कोटली ने कहा कि आज हमें और भी ज्यादा खुशी होती अगर एयरपोर्ट का नाम गुरु श्री रविदास महाराज जी के नाम पर रखा जाता है। लेकिन हम अभी भी प्रयास करते रहेंगे ताकि आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदल सके।

वही इस मौके पर पहुंचे राज्य सभा मेंबर बलबीर सिंह सींचेवाल ने कहां की जालंधर एक NRI बेल्ट है और यहां पर एयरपोर्ट की जरूरत थी लेकिन जल्दी यहां से फ्लाइट अभी शुरू होनी चाहिए तभी एयरपोर्ट का फायदा।
)


