Friday, April 24, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंटअनुष्का की प्रेग्नेंसी को लेकर कही गई बात से पलटे एबी

अनुष्का की प्रेग्नेंसी को लेकर कही गई बात से पलटे एबी

NRI SANJH JALANDHAR (10 February)

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी हमेशा चर्चाओं में रहती है। पिछले कई दिनों से अनुष्का की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलों का बाजार गरम है। सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आए, जिनमें अनुष्का अपने बेबी बंप को छुपाती नजर आईं। इसके साथ ही लगातार कुछ ऐसी बातें हो रही हैं, जिनसे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि अनुष्का-विराट जल्द ही अपने फैंस को खुशखबरी देने वाले हैं।

अब एबी ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि हर किसी के लिए उनका परिवार पहली प्राथमिकता होती है। जैसा कि मैंने अपने यूट्यूब चैनल में बताया था ये मेरी बड़ी गलती थी कि मैंने सभी को इस बारे में गलत जानकारी दी। इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है। किसी को नहीं मालूम कि विराट इस समय कहां हैं। उम्मीद करता हूं कि वह जल्द ही मैदान पर शानदार वापसी करें।

विराट द्वारा फिलहाल ब्रेक लेने का कारण जो भी हो वास्तव में उम्मीद है कि वह मजबूत, बेहतर, स्वस्थ और तरोताजा होकर वापस आएंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले विराट की मां के बीमार होने की अफवाह फैली थी जिसके बाद उनके भाई ने गलत खबर नहीं फैलाने की अपील की थी। उल्लेखनीय है कि अनुष्का-विराट की शादी साल 2017 में इटली में हुई थी। उनके अभी 3 साल की बेटी वामिका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments