Tuesday, June 2, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंटकुशा ने एल्विश को दिया करारा जवाब

कुशा ने एल्विश को दिया करारा जवाब

NRI SANJH JALANDHAR(10 February)

एक्ट्रेस कुशा कपिला सोशल मीडिया पर मजेदार कंटेंट से फैंस को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। कुशा ने पिछले साल ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की। कुछ साल पहले ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता एल्विश यादव ने कुशा को ‘सस्ती करीना कपूर’ कहा था। अब ‘द लल्लनटॉप’ के साथ एक इंटरव्यू में कुशा ने इस बारे में रिएक्शन दी।

कुशा ने कहा कि इसका क्या मतलब है? करीना कपूर ने इसके लिए सहमति नहीं दी है, पहले उनसे पूछें, वह बेगम हैं। आप उनका नाम कहीं भी कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं? यह गलत है। आपने मीम नहीं देखा, ‘ये एल्विश भाई के आगे कोई नहीं बोल सकता’। हालांकि उस बयान के बाद एल्विश मुझसे दोस्ती करना चाहते थे। एक शो के प्रचार के दौरान मेरे पुरुष को-स्टार्स की मुलाकात एल्विश से हुई।

एल्विश ने उन्हें बताया कि कैसे मैंने अभी भी उन्हें ब्लॉक सूची में रखा है। एल्विश ने कहा कि कुशा ने अभी तक ब्लॉक किया है मुझे इंस्टाग्राम पर। कुशा की निजी जिंदगी पर नजर डालें तो वह जून 2023 में जोरावर अहलूवालिया से तलाक ले चुकी हैं और इसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। दोनों की शादी 2017 में हुई थी। कुछ दिनों पहले कुशा के एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में होने की अटकलें थीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments