सुप्रीम कोर्ट से CM केजरीवाल को नहीं मिली राहत, अंतरिम जमानत देने से इनकार

NRI SANJH JALANDHAR (14 AUGUST)

Advertisement
Google search engine

CM अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है।केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने उन्हें अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया।

केजरीवाल की तरफ से कोर्ट में पेश हुए वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अंतरिम जमानत का अनुरोध किया. इस पर कोर्ट ने कहा कि हम कोई अंतरिम जमानत नहीं दे सकते हैं.

केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट से कहा कि उनके पक्ष में 3 बार जमानत के आदेश दिए जा चुके हैं. इसमें सेक्शन 45 का मामला भी शामिल है. PMLA ने मई में अंतरिम आदेश जारी कर दिया था. इसके बाद PMLA में जून में नियमित जमानत दी गई थी, लेकिन हाई कोर्ट ने उस पर रोक लगा दी. हालांकि, इस दलील के बाद भी कोर्ट ने उन्हें फिलहाल जमानत नहीं दी.

Advertisement
Google search engine