Tuesday, June 16, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर कोर्ट ने ED को जारी...

सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

NRI SANJH JALANDHAR (30 MAY)

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार (30 मई) को राउज एवेन्यू कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की। इसके साथ ही उन्होंने अलग से स्वास्थ्य आधार पर सात दिनों की अंतरिम जमानत के लिए याचिका लगाई।

इसके बाद कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी किया। अंतरिम जमानत पर ED को 1 जून तक जवाब दाखिल करने को कहा गया है। वहीं नियमित जमानत अर्जी पर ED को 7 जून तक का वक्त दिया गया है।

सीएम की अर्जी पर ईडी ने कहा कि हम अरविंद केजरीवाल की रेगुलर और अंतरिम जमानत पर अपना जवाब दाखिल करेंगे। ईडी की तरफ से पेश वकील एसवी राजू ने कहा अरविंद केजरीवाल हर जगह चुनाव प्रचार कर रहे हैं, कई जगहों में जाकर वो रैली को सम्बोधित कर रहे हैं। उनका स्वास्थ्य उन्हें चुनाव प्रचार करने से नहीं रोक रहा है।

ईडी ने क्या कुछ कहा?

एसवी राजू ने केजरीवाल की याचिका पर जवाब देते हुए कहा कि मुझे अभी-अभी एक कॉपी मिली है। मुझे जवाब दाखिल करने के लिए समय चाहिए। अंतिम समय में जमानत दायर की जा रही है, उनके आचरण के कारण उन्हें जमानत नहीं मिलनी चाहिए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए 10 मई को अंतरिम जमानत दी थी और उन्हें 2 जून को सरेंडर करने के लिए कहा था।

सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत

पिछले दिनों केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर अंतरिम जमानत की अवधि सात दिनों के लिए बढ़ाने की अर्जी दाखिल की। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया।

दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीएम केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। इस गिरफ्तारी को सीएम ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। इसी दौरान कोर्ट ने उन्हें 10 मई को जमानत दी।

10 मई को तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद से सीएम अरविंद केजरीवाल लगातार प्रचार में जुटे हैं। दिल्ली में सभी सात सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। आज पंजाब में कैंपेन का आखिरी दिन है। यहां भी सीएम केजरीवाल ने कई सभाएं और रोड शो किए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments