NRI SANJH JALANDHAR (31 MAY)
बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं, अभ खबर मिल रही है कि दोनों ने अपनी राहें अलग कर लिया है। 7 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला क्यों लिया इसकी क्या वजह है इस पर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
बता दें कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) 50 साल की हैं, जबकि उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) 38 साल के हैं। 12 साल के फासले के कारण लोग बार-बार इस रिश्ते पर सवाल उठाते रहे हैं. दोनों को अक्सर ट्रोल किया जाता है। शुरुआत में दोनों ने अपनी लव लाइफ को काफी सीक्रेट रखा गया था। वहीं, साल 2019 में दोनों ने अपने रिश्ते पर मुहर भी लगा दिया था।
इसी बीच खबर आ रही है कि लंबे समय तक साथ रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।


