NRI SANJH JALANDHAR (25 February)
फलोदी जिले में पति ने हीं अपनी पत्नी को पिस्तौल से गोली मारकर उड़ा दिया। घटना को अंजाम देने के बाद फरार पति की पुलिस सरकार में से जांच कर रही है। घटना फलोदी जिले की है, जहां एकमहिला दुकानदार की उसी के पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात से पहले पति दुकान पर पहुंचा।
इस दौरान पत्नी से उसकी बहस हुई। इस वारदात में महिला दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई। मामला फलोदी थाना क्षेत्र के नागौर रोड स्थिति सिटी पॉइंट के पास रविवार दोपहर करीब 1:15 बजे का है।
महिला अनामिका विश्नोई, सिटी पॉइंट के पास नारी कलेक्शन के नाम से दुकान चलाती है। पति महीराम घटना के बाद से फरार है। इधर, घटना की सूचना पर डीएसपी रामकरण सिंह, सीआई भंवर सिंह और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ये भी सामने आया कि फायरिंग से पहले महीराम ने अनामिका के घर जाकर उसे धमकाया भी था कि आज या तो तू रहेगी या मैं।
कार्यवाहक एसपी सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद जब दुकान पर पहुंचे और सीसीटीवी खंगाले तो सारी घटना सामने आई। सीसीटीवी देखने पर पता चला अनामिका का पति महीराम दोपहर करीब 12 बजे दुकान में आया था. यहां दोनों के बीच बहस बाजी भी हुई थी।
उन्होंने बताया दुकान मालिक ने बताया कि दोपहर को घटना के बाद उसने अनामिका को कुर्सी पर बैठे हुए देखा था। दोपहर 3 बजे तक जब अनामिका बाहर नहीं आई तो वह दुकान के गेट पर गया और वहां देखा वह काफी देर से कुर्सी पर झुकी हुई बैठी है।


