Sunday, October 25, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सलोकसभा चुनावों की तारीख तय, पंजाब में 1 जून से होंगे, 4...

लोकसभा चुनावों की तारीख तय, पंजाब में 1 जून से होंगे, 4 जून को रिजल्ट

NRI SANJH JALANDHAR (16 march)

इलेक्शन कमिशन की तरफ से लोकसभा चुनाव की तारीख तय कर दी गई है 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव शुरू होने जा रहे है। पंजाब में 1 जून से चुनाव होंगे और 4 जून को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। इलेक्शन कमीशन ने जानकारी देते हुए बताया कि 543 सीटों पर 7 चरणों में चुनाव होंगे। जिसमे 21 राज्य शामिल है। 7 में को उम्मीदवारों की तरफ से नामांकन पत्र भरे जाएंगे। फिलहाल अभी आम आदमी पार्टी की तरफ से ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

शेड्यूल इस प्रकार है

इस के साथ ही निर्वाचन आयोग ने इसी साल होने वाले चार राज्यों – आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। दोपहर 3 बजे मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव कुमार दिल्ली में प्रेस को संबोधित करते हुए चुनाव तारीखों का ऐलान किया। राजीव कुमार ने बताया कि सिक्किम (20 मार्च को नोटिफिकेशन जारी होगा और 19 अप्रैल को वोटिंग होगी), ओडिशा (13 मई को नोटिफिकेशन जारी होगा और, 19 अप्रैल को वोटिंग होगी), अरुणाचल प्रदेश (20 मार्च को नोटिफिकेशन जारी होगा और 19 अप्रैल को वोटिंग होगी), और आंध्र प्रदेश में 13 मई को मतदान होंगे और 4 जून को राज्य में नतीजे घोषित किए जाएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, दोनों चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव के लिए हमारी टीम तैयार है. उन्होंने कहा कि चुनाव में 97 करोड़ वोटर्स मतदान करेंगे. 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे, जबकि 55 लाख EVM का इस्तेमाल किया जाएगा.

85 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वोटर या दिव्यांग वोटर के घर फॉर्म भिजवाएंगे, ताकि वो घर से वोट डाल सकें. बूथ पर वो आएंगे तो उनको आयोग वोलेंटियर सहयोग करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीईसी ने कहा कि चुनाव के बाद मतदान केंद्र पर कचरा नहीं होगा. कार्बन फुट प्रिंट सबसे कम होगा. केवाईसी, वोटर हेल्प लाइन और सी विजिल एप सबवोटर कार्ड से बूथ, उम्मीदवारों की जानकारी मिलेगी. कॉन्ट्रेक्ट स्टाफ या वॉलंटियर चुनाव ड्यूटी में नहीं लगाए जाएंगे।

26 विधानसभा पर उपचुनाव होना है. बिहार, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड, हिमाचल, राजस्थान, तमिलनाडु में उपचुनाव होना है। सभी 26 विधानसभा पर उपचुनाव होगा। राजनीतिक दलों पर नजर रखने के लिए चुनाव आयोग पूरी तरह से तैयार है। 537 रजिस्टर्ड पॉलिटिकल पार्टी पर हमने काम किया है। इनमें से 284 को लिस्ट से बाहर निकाला है और 253 को इनएक्टिव किया है। ये अलग-अलग तरह की सुविधाएं लेते हुए पॉलिटिकल पार्टी के माहौल को खराब कर रहे थे।

उन्होंने कहा 12 राज्यों में पुरुषों से ज्यादा महिला वोटर हैं. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चुनाव आयोग पैनी नजर रखेगा. उन्होंने कहा कि चुनावों में बाहुबल का इस्तेमाल नहीं होने देंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments