Tuesday, April 28, 2026

Google search engine
Homeपंजाबमौसम विभाग ने जारी बारिश का अलर्ट, 35 डिग्री के ऊपर पहुंचा...

मौसम विभाग ने जारी बारिश का अलर्ट, 35 डिग्री के ऊपर पहुंचा तापमान

NRI SANJH JALANDHAR (13 April)

बढ़ती हुई गर्मी ने तापमान में इजाफा किया है। दिन का तापमान 36 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। लेकिन फिर से पंजाब में एक बार मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ फिर से एक्टिव होने वाला है। जिसका असर 2 दिन तक दिखने वाला है। मौसम विभाग 13 अप्रैल से 15 अप्रैल को प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके दौरान तापमान में भी हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।

मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केंद्र द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पंजाब-हरियाणा में अगले 3 दिनों के लिए यैलो अलर्ट जारी किया गया है।  इसके चलते आंधी चलने, बिजली चमकने और तूफान की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। यह अलर्ट 13, 14 व 15 अप्रैल के लिए जारी किया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments