Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपॉलीवुड स्टार बीनू ढिल्लो ने रिगोर बॉक्स जिम में किया वर्क आउट

पॉलीवुड स्टार बीनू ढिल्लो ने रिगोर बॉक्स जिम में किया वर्क आउट

NRI SANJH JALANDHAR(12 February)

अर्बन एस्टेट स्थित रिगोर बॉक्स जिमनेजियम जब अचानक पॉलीवुड स्टार बीनू ढिल्लो पहुंचे तो वहां वर्कआउट कर रहे युवा एक दम से हक्का बक्का रह गए। बीनू ढिल्लो के साथ उनके कुछ दोस्त भी थे, जिन्होंने जिम में वर्कआउट किया और खुद बीनू ढिल्लों ने भी।

बीनू ढिल्लों को वर्कआउट करते देख युवा भी हैरान रह गए। क्योंकि उन्होंने वह सभी एक्सरसाइज हैवीवेट में की जो वहां पर मौके पर मौजूद युवा भी कर रहे थे।

बीनू ढिल्लों ने कहा कि एक्सरसाइज कोई भी हो हमें करते रहना चाहिए। क्योंकि इससे शरीर फिट रहता है और कोई रोग भी नहीं लगता। खास करके युवाओं को खेलों की तरफ ध्यान देना चाहिए।

ढिल्लो ने कहा रिगोर जिम में अत्याधुनिक मशीनरी है जो वर्कआउट करने के लिए काफी बढ़िया है। इससे शरीर भी बढ़िया बनता है और मजबूत भी होता है।

ViaNRI
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments