Wednesday, April 22, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपेट्रोलियम एसोसिएशन का फैसला, पहले पैसे फिर तेल मिलेगा

पेट्रोलियम एसोसिएशन का फैसला, पहले पैसे फिर तेल मिलेगा

NRI SANJH JALANDHAR (7 february)

पंजाब के कई जिलों में रात के समय पेट्रोल पंपों पर वाहन चालक अपनी व्हीक्लस में पेट्रोल भरवाकर बिना पैसे दिए भाग जाते हैं। ऐसे में एहतियात के तौर पर लुधियाना पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने मीटिंग की। मीटिंग में फैसला लिया गया कि रात में पेट्रोल पंपों पर आने वाले व्हीकल से पहले पैसे लिए जाएगे।

यह फैसला पूरी रात लागू रहेगा और सुबर कामकाज पहले के जैसे ही चलेगा। बता दें कि लुधियाना जिले में रात के समय बाहरी इलाकों में स्थित पेट्रोल पंपों पर ऐसी घटनाएं देखने को मिलती है कि कर्मचारियों से नकाबपोश लुटेरें तेजधार हथियार के बल पर कैश लूट की घटनाओं को अंजाम देते है। वहीं अब एहतियात के तौर पर पहले पैसे लिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments