NRI SANJH JALANDHAR (28 January)
पानीपत में हरियणा के सीएम मनोहर लाल ने ई-बस सर्विस को हरी झंडी दिखाकर रवान किया और खुद बस में सफर किया। ई बस सर्विस शुरु करने के बाद सीएम ने कहा कि एक हफ्ते के लिए बस में सफर सबको फ्री रहेगा। सीएम ने कहा कि कुल 8 बसों की शुरुआत की जा रही है। जिसका लाभ उन लोगों को होगा। जो दूर दराज से आते हैं और आसानी से सफर मिल जाएगी। लोगों को किसी दूसरे वाहनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विभाग के पोर्टल पर आम जनता से राय लेकर रूट बनाए गए हैं। पानीपत में अभी तक 34 बस स्टैंड बनाए जा चुके हैं और जरुरत होगी।

रोडवेज में 3500 ड्राइवर कंडक्टरों की भर्ती और 1500 भर्ती हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिए की गईं। पूरे देश में हरियाणा रोडवेज का अपना एक अलग और पहला स्थान है। हरियाणा रोडवेज के जरिए 11 लाख यात्री हर रोज 11 लाख किलोमीटर की यात्रा करते हैं। 10 रुपए से लेकर 30 किलोमीटर तक यात्रा के लिए 50 रुपए किराया रखा गया है।
पानीपत में इसके लिए दो बसें 25 जनवरी को ही बस अड्डे पर पहुंच चुकी थीं। 3 और बसें शनिवार शाम को पहुंची थी । 45 बसें फरवरी में मिलेंगी। फिलहाल ये बसें बस अड्डे से टोल प्लाजा के बीच चलाई जाएंगी।
डबवाली से पानीपत हाइवे की केंद्र ने दी मंजूरी: सीएम
सीएम ने कहा कि मौजूदा सरकार में 33000 किलोमीटर सड़कों का सुधार और 7 हजार किलोमीटर नई सड़कें बनाई गई है। हरियाणा का हर जिला राष्ट्रीय राजमार्ग के जरिए दूसरे जिले से जुड़ा है। प्रदेश में अब तक 72 ROB या RUB बनाए गए, 52 अभी भी निर्माणाधीन है। डबवाली से लेकर पानीपत तक के हाईवे की मंजूरी केंद्र सरकार से मिली है।
भविष्य में जिला सड़क तक आने वाले सभी फाटक हटाए जाएंगे। RRTS से प्रोजेक्ट में सराय काले खाँ से पानीपत को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। KMP के साथ साथ हरियाणा ऑरबिटल रेड कॉरिडोर बनाया जा रहा है। हिसार एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए हिसार हांसी रेल लाइन जल्द शुरू की जाएगी। प्रदेश में 3 एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाए जा रहे है। प्रति व्यक्ति GST कलेक्शन में हरियाणा पूरे देश में नंबर वन है।


