Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलपंजाबी सिंगर सिप्पी गिल का एक्सीडेंट, गाड़ी पलटने से लगी चोटें

पंजाबी सिंगर सिप्पी गिल का एक्सीडेंट, गाड़ी पलटने से लगी चोटें

NRI SANJH JALANDHAR (25 January)


ऑफ रोडिंग के दौरान कनाडा में पंजाबी गायक सिप्रपी गिल की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सिप्पी गिल व उनके दोस्त को मामूली चोटे आई हैं। इस सारे घटना क्रम की वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपलोड की हुई है। ब्रिटिश कोलंबिया में उनकी गाड़ी रूबिकान पलट गई तो एक अंग्रेज ने उनकी मदद की।


वीडियो में सिप्पी गिल कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वह अपने दोस्त के साथ ऑफ रोडिंग के लिए कोलंबिया जा रहे थे कि रास्ते मे एक्सीडेंट हो गया। इस दौरान वहां फोन भी नहीं काम कर रहा था। गा़डी को सीधा करने के लिए एक अंग्रेज ने उनकी गाड़ी को बेल्ट डालकर सीधा किया। सिप्पी ने अंग्रेज का धन्यवाद भी किया। वीडियो में सिप्पी ने कहा कि जब भी कभी गाड़ी चलाओ तो अपनी मर्जी से चलाओ। साथ बैठे व्यक्ति की सलाह बिल्कुल न ले।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments