Thursday, June 4, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब सरकार के बजट सेशन का दूसरा दिन–किसान आंदोलन और फसलों के...

पंजाब सरकार के बजट सेशन का दूसरा दिन–किसान आंदोलन और फसलों के मुद्दों पर हो सकती है बहस

NRI SANJH JALANDHAR (4 March)

पंजाब सरकार के बजट सेशन का आज दूसरा दिन है। हालांकि, माहौल आज भी हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्षी दलों की तरफ से सरकार को किसान आंदोलन, फसलों को हुए नुकसान समेत कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी की गई है। वहीं, इस दौरान राज्यपाल बीएल पुरोहित के अभिभाषण पर बहस होगी।

बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की रिपोर्ट होगी पेश
आज प्रश्नकाल के बाद विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी द्वारा लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर लोक निर्माण मंत्री जवाब देंगे। इसके बाद बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की पहली रिपोर्ट पेश की जाएगी। साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस प्रस्ताव लाया जाएगा। हालांकि, कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह सोमवार को किसान आंदोलन और राज्य की जनता पर लगाए गए कई तरह के टैक्स के मामले में सरकार को घेरेंगे। वहीं, अकाली दल व बसपा के विधायक भी विभिन्न मुद्दों काे सदन में उठाएंगे।

ऐसे चलेगा पूरा बजट सेशन
सेशन की शुरुआत एक मार्च को राज्यपाल के भाषण से हुई। हालांकि, सदन में हंगामा होने के चलते उन्होंने अपने भाषण की पहली और आखिरी लाइन पढ़ी थी। वहीं, दोपहर में दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। आज राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस होगी। यह बहस सिर्फ एक ही दिन की रहेगी। 5 मार्च को सरकार की तरफ से अपना बजट पेश किया जाएगा। उसके अगले दिन बजट पर बहस होगी।
7 मार्च को नॉन ऑफिशियल डे रहेगा। इस दिन प्राइवेट बिल आएंगे। 8, 9, 10 को सरकारी अवकाश रहेगा। वहीं, 11 और 12 मार्च को लेजिस्लेचर बिजनेस है। इसमें बिल पेश होंगे। 13 और 14 मार्च का नॉन ऑफिशियल डे है। इस दिन प्राइवेट बल आएंगे। 15 मार्च को भी बिल आएंगे। साथ ही इस दिन सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments