पंजाब में आज 7 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी और पेंशनर 8 मांगों को लेकर आम हड़ताल पर है, जिनमें डीए भी शामिल है। हड़ताल के कारण सरकारी दफ्तरों, अस्पतालों और डिस्पेंसरियों में ओपीडी सेवाएं बंद हैं। कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागों के मुखियाओं से सामूहिक छुट्टी ली है और पूरे दिन की हड़ताल का ऐलान किया है।
महा हड़ताल के बीच, कर्मचारी यूनियन ने आज दोपहर 1 बजे जालंधर में मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा कि मुलाजिम सरकार के परिवार का एक अहम हिस्सा है
राज्य सरकार उनके हर मसले का ठोस हल निकालने के लिए वचनबद्ध है। हालांकि उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि बातचीत और हड़ताल दोनों एक साथ नहीं चल सकतीं। सरकार से बातचीत का रास्ता तभी खुलेगा, जब मुलाजिम संगठनों अपनी हड़ताल तुरंत खत्म करेंगे।


