NRI SANJH JALANDHAR (10 January)
तुर्की में मंगलवार की देर शाम मध्यम स्तर भूकंप के झटके महसूस किये गए। जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार स्थानीय समयानुसार 19:20 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.0 मापी गई।भूकंप का केंद्र 37.91 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 37.50 डिग्री पूर्वी देशांतर के साथ जमीन की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में रहा। भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है।


