जागीर कौर का छलका दर्द, कहा 25 साल पुराने मामले में स्पष्टीकरण मांग कर जख्म किए हरे

NRI SANJH JALANDHAR (5 OCTOBER)

Advertisement
Google search engine

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने बीते कुछ दिनों पहले शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की पूर्व प्रधान जागीर कौर से 25 साल पुराने मामले में सवाल किया गया, जिससे वह आहत है। उन्होंने इस पूरे मामले में अब टिप्पणी की है। आइए जानते हैं क्या कहा है उन्होंने।

एसजीपीसी कमेटी के पूर्व प्रधान जागीर कौर ने पूरे मामले को लेकर दुख व्यक्त किया है। पूर्व प्रधान ने कहा कि इस पत्र ने उनके 25 साल पुराने जख्म को कुरेद दिया है। उन्होंने कहा कि बरगाड़ी कत्ल कांड जैसे बेहद बड़े पंथक मुद्दों की तुलना निजी आरोपों से करना हास्यस्पद है।

यह था मामला

25 सितंबर को श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने जागीर कौर से 24 वर्ष पहले गर्भवती बेटी हरप्रीत कौर की हत्या व अपने केशों की बेअदबी करने को लेकर लगे आरोपों पर स्पष्टीकरण मांगा है।

Advertisement
Google search engine