NRI SANJH JALANDHAR (1 February)
हाईवे पर हादसों के गुनहागार गलत ढंग से खड़े किए ट्रकों को पुलिस प्रशासन रोकने में नाकाम साबित हो रही है। एक महीने मे तीसरी घटना ने एक ही परिवार के दो और सदस्यों को मौत की नींद सुला दिया है और तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।जिन्हें जालंधर के सिविल अस्पताल में रेफर किया गया है। वीरवार को कपूरथला में जीटी रोड पर गांव हंबोवाल के नजदीक खड़े ट्रक में कार ने भीषण टक्कर मार दी। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना सुभानपुर SHO हरदीप सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जबकि दोनों मृतकों के शवों को सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में रखवा दिया गया है।

सन्नी वासी गांव नूरपुर थाना मकसूदा जालंधर ने बताया कि 1 फरवरी को तड़के सुबह लगभग 1.30 बजे हम शादी से अपने घर जा रहे थे। मेरी कार में मेरी पत्नी नीतू, मेरा बेटा रूहान, मेरे साथ गाड़ी में बैठे और मेरे दोस्त राजिंदर कुमार उर्फ मिंटू की स्विफ्ट कार में, मेरा चचेरा भाई राहुल कार में आगे ड्राइवर की सीट के बगल में बैठा और मेरे पिता दलबीर, मेरी चचेरी बहन रिया और मेरा लड़का हिमैक्स कार के पीछे बैठे, जिसे मेरा दोस्त चलाने लगा। सुबह लगभग 2.30 बजे जब हम टोल प्लाजा ढिलवां पहुंचे और गांव हंबोवाल के पास जीटी रोड पर पंप के पास एक ट्रक खड़ा था, जिसके ड्राइवर ने जीटी रोड पर गलत पार्क किया था। ट्रक की पीछे की कोई भी लाइट नहीं जल रही थी और न ही कोई पार्किंग साइन था।
सन्नी ने बताया कि दोस्त राजिंदर कुमार उर्फ मिंटू की स्विफ्ट कार सड़क पर पार्क किए गए ट्रक ने टकरा गई। ट्रक चालक दुर्घटना के बाद मौके से भाग गया। मैंने उस समय अपनी कार रोकी और देखा कि मेरा चचेरा भाई राहुल मेरे दोस्त राजिंदर कुमार मिंटू की कार के सामने बैठा था। और मेरे पिता दलबीर सिंह और राहुल कुमार की दुर्घटना में मौत हो गई और मेरा दोस्त राजिंदर कुमार उर्फ मिंटू, मेरी बहन रिया और मेरा बेटा हिमैक्स गंभीर रूप से घायल हो गए।


