NRI SANJH JALANDHAR (16 JANUARY)
पंजाब के हालातों और दिन ब दिन बिगड़ रहे लॉ एंड ऑर्डर को लेकर कांग्रेसी पटियाला में आप सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे हैं। राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस के नेता व समर्थक पंजाब की सत्ता पर काबिज आप सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेंगें और धरना प्रदर्शन करने जा रहे हैं। प्रदर्शन और धरने में पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी शामिल होगें। वहीं हाल में चंडीगढ़ में आप और कांग्रेस कार्यकर्ता मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। I.N.D.I.A गठबंधन में भी आप और कांग्रेस एक साथ हैं।
कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि राज्य में लॉ एंड ऑर्डर के हालात बेकाबू हो गए हैं। हर रोज कत्ल हो रहा, गोलियां चल रही हैं और लूट की वारदातें हो रही हैं। इससे साफ पता चल रहा है कि आप सरकार पंजाब को चला नहीं पा रही है और न ही सुधार कर पा रही है। पटियाला में होने वाले इस प्रदर्शन में भारी संख्या में कांग्रेसियों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। क्योकि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का गांव भी प्रदर्शन वाली जगह के बिल्कुल पास ही स्थित है।


