NRI SANJH JALANDHAR (3 AUGUST)
पेरिस ओलंपिक खेलों का अभियान अब अपने मध्य में पहुंच चुका है. 17 दिनों तक चलतेने वाले इन खेलों का आज 8वां दिन है, जहां भारत की झोली में कुछ और पदक गिर सकते हैं। अब तक भारत की झोली में सिर्फ 3 ही पदक हैं तीनों ही पदक उसे शूटिंग से मिले हैं और आज एक बार फिर शूटिंग से मनु भाकर एक और पदक दिलाने के करीब हैं। वह 25 मीटर पिस्टल फाइनल में पहुंच गई हैं, जहां भारत को आज उनसे कम से कम गोल्ड मेडल की उम्मीद है।
अगर मनु आज दोपहर ऐसा करती हैं तो पेरिस ओलंपिक में यह भारत का पहला गोल्ड मेडल होगा। पेरिस खेलों में मनु ने ही अब तक सबसे ज्यादा दो भारत भारत को दिए हैं। इसके अलावा तीरंदाजी और मुक्केबाजी के भी अहम मैच खेले जाएंगे. जिनसे भारत को पदक की उम्मीद है । पेरिस के आठवें दिन निशानेबाजी, तीरंदाजी, पाल नौकायन,मुक्केबाजी के मैच खेले जाएंगे।




