Sunday, April 19, 2026

Google search engine
HomeनेशनलHarda blast–हरदा की अवैध फैक्ट्री का मालिक राजेश अग्रवाल गिरफ्तार

Harda blast–हरदा की अवैध फैक्ट्री का मालिक राजेश अग्रवाल गिरफ्तार

NRI SANJH JALANDHAR (6 february)

मध्य प्रदेश के हरदा में हुए भीषण हादसे का गुनहगार राजेश अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पटाखा फैक्ट्री का मालिक राजेश अग्रवाल हादसे के बाद फरार हो गया था। वह उज्जैन के रास्ते मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश और दिल्ली को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे से आगे बढ़ रहा था। पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के बाद मक्सी में दबिश दी, लेकिन अग्रवाल वहां से निकल चुका था। इसके बाद एक टीम ने राजगढ़ जिले के सारंगपुर में हाईवे पर उसे पकड़ लिया।

मंगलवार को हरदा के बैरागढ़ में स्थित पटाखा फैक्ट्री में अचानक चिंगारी उठी और देखते ही देखते भीषण विस्फोट हुआ है। यह धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज 25 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। इस विस्फोट में कई लोग बुरी तरह झुलस गए। हादसे के कई वीडियो भी सामने आए। विस्फोट के बाद सड़कों पर लाशें बिछ गई। गाड़ियां जल कर राख हो गई। लोगों के घर उजड़ गए। इस दर्दनाक घटना में अब तक कुल 13 लोगों की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments