NRI SANJH JALANDHAR (19 February)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल छठी बार भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। इस पर आम आदमी पार्टी ने कहा कि ईडी की तरफ से भेजा जा रहा समन गैर कानून है। जब इस मामले को लेकर कोर्ट में सुनवाई चल रही है तो बार-बार ईडी क्यों समन जारी कर रही है। उसे कोर्ट के फैसले का इतंजार करना चाहिए।
6 बार समन भेज चुकी समन
एजेंसी ने 17 फरवरी को छठा समन भेजकर केजरीवाल को 17 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था। इससे पहले जांच एजेंसी केजरीवाल को 2 फरवरी, 17 जनवरी, 3 जनवरी, 21 दिसंबर और 2 नवंबर को समन भेज चुकी थी। जब पांच समन के बाद भी दिल्ली CM पूछताछ के लिए नहीं आए तो ED ने राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका लगाई थी।
कोर्ट ने केजरीवाल से पेश न होने पर वजह पूछी थी
14 फरवरी को कोर्ट ने केजरीवाल से कहा था कि आप 17 फरवरी को अदालत में हाजिर होकर पेशी में न जाने की वजह बताएं। तब केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और बजट सेशन के कारण वर्चुअली कोर्ट में पेश हुए थे। इसके बाद कोर्ट ने कहा कि हम अगली सुनवाई 16 मार्च को करेंगे। केजरीवाल उस दिन कोर्ट में पेश होंगे।


