CM आतिशी के बगल में खाली कुर्सी पर BJP बोली – यह आदर्श पालन नहीं , यह चमचागीरी है..

NRI SANJH JALANDHAR (23 SEPTEMBER)

Advertisement
Google search engine

दिल्ली की नई CM आतिशी के कार्यभार संभालने के साथ ही ‘ CM की कुर्सी’ को लेकर नया विवाद छिड़ गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय में आतिशी उस कुर्सी पर नहीं बैठीं जिस पर अब तक अरविंद केजरीवाल बैठा करते थे। नई CM ने अपने लिए एक दूसरी और छोटी कुर्सी लगाते हुए कहा कि केजरीवाल की कुर्सी उनके लौटने का इंतजार करती रहेगी। BJP ने आतिशी के इस कदम को संविधान के खिलाफ बताया है।

आतिशी के इस फैसले को BJP ने चमचागीरी करार दिया. दिल्ली BJP के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने CM आतिशी पर निशाना साधते हुए कहा,’संविधान – नियम एवं मुख्यमंत्री पद का अपमान है इस तरह मुख्यमंत्री की मेज़ पर दो कुर्सी रखना. सुश्री आतिशी जी यह कोई आदर्श पालन नहीं है, सीधी स्पष्ट भाषा में चमचागिरी है. अपनी इस हरकत से सुश्री आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की गरिमा के साथ ही दिल्ली की जनता की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई है. अरविंद केजरीवाल जवाब दें-क्या इस तरह के रिमोट कंट्रोल से दिल्ली सरकार चलायेंगे आप ?’

Advertisement
Google search engine