NRI SANJH JALANDHAR (17 JANUARY)
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने स्पाइजेट और एयर इंडिया पर लाखों रुपए का जुर्माना लगाया है। DGCA ने दोनों एयरलाइन कंपनियों पर 30-30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। वहीं इंडिगो एयरलाइन पर BCAS (नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो) ने 1.20 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।

लगातार आ रही शिकायतों के बाद कार्रवाई
आपको बता दें कि इन एयरलाइन कंपनियों के खिलाफ लोगों की तरफ से लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिस पर एक्शन लेते हुए एयरलाइन कंपनियों पर जुर्माना लगाया गया और इनसे मोटी रकम वसूली गई है।


