NRI SANJH JALANDHAR (13 NOVEMBER)
देश में बुधवार (13 नवंबर) का दिन चुनावों के नाम हैं। देश के 10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों और केरल की एक लोकसभा सीट पर बुधवार को उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। इन राज्यों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक चलेगा। 23 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे, जिससे सभी प्रमुख दलों की सियासी किस्मत का फैसला होगा। केरल की वायनाड सीट पर सुबह 11 बजे तक 27% मतदान हुआ।
वायनाड लोकसभा सीट पर प्रियंका गांधी का बड़ा दांव
केरल की वायनाड सीट पर इस बार कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा चुनावी मैदान में हैं। उनके सामने भाजपा की नव्या हरिदास और लेफ्ट के सत्यन मोकेरी जैसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी हैं। प्रियंका के इस कदम को कांग्रेस के दक्षिण भारत में बढ़ते कदम के रूप में देखा जा रहा है। यह सीट 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी की लोकप्रियता की परीक्षा के रूप में भी देखी जा रही है।
- सुबह 12 बजे तक किस राज्य में कितना प्रतिशत वोटिंग
असम:
बोंगईगांव- 32.90%
धोलाई- 24.65%
बेहाली- 30.40%
सिड़ली-32.20%
सामगुड़ी-31.65%
बिहार:
इमामगंज-23.25%
तरारी-19.60%
बेलागंज-24.81%
रामगढ़-21.56%
छत्तीसगढ़:
रायपुर नगर दक्षिण-18.73%
गुजरात:
वाव-24.39%
कर्नाटक:
शिग्गाओं-26.01%
सन्डुर-25.96%
चन्नपटना-27.02%
केरल:
चेलाक्करा-23.96%
मध्य प्रदेश:
बुधनी-36.00%
विजयपुर-38.26%
मेघालय:
गम्बेगरे-37.50%
राजस्थान:
चौरासी-26.42%
रामगढ़-28.97%
खींवसर-26.67%
दौसा-20.43%
सलम्बूर-25.26%
झुन्झनू-23.12
देवली-उनियारा-22.69%
पश्चिम बंगाल:
नइहटी-25.17%
तालदनगरा-32.00%
सिताई-29.00%
मदारीहाट-31.86%
मेदीनिपुर-30.25%
हरोआ-31.20%


