Tuesday, April 28, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलइजराइल ने ईरान पर किया हमला, राजधानी तेहरान कई शहरों में सैन्य...

इजराइल ने ईरान पर किया हमला, राजधानी तेहरान कई शहरों में सैन्य ठिकाने पर भीषण हवाई हमला, पश्चिम एशिया में छिड़ा महायुद्ध

NRI SANJH JALANDHAR (26 OCTOBER)

इजराइल-ईरान के बीच युद्ध छिड़ गया है। इजरायल ने शनिवार तड़के सुबह ईरान पर भीषण हमला किया। इस एयरस्ट्राइक में राजधानी तेहरान (Tehran) कई शहरों में 10 से ज्यादा सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया गया। एक साथ कई शहरों पर हमले से ईरान संभल नहीं पाया। इसे ईरान के उस हमले का जवाब माना जा रहा है, दो उसने 24 दिन पहले ( 1 अक्टूबर) को इजरायल पर ब्लैस्टिक मिसाइल से हमला किया था। इजराइल के इस हमले से पश्चिम एशिया में महायुद्ध छिड़ने का अंदेश उत्पन्न हो गया है।

इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) की ओर से जारी बयान के अनुसार, ईरान की ओर से महीनों तक लगातार किए गए हमलों के जवाब में ये एक्शन लिया गया है। इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान और पास के शहरों में बमबारी की है. इजरायली सेना ने इस हमले की पुष्टि कर दी है। इजरायली सेना ने कहा है कि ये एक्शन ईरान की ओर से महीनों तक लगातार किए गए हमलों के जवाब में लिया गया है।

वहीं, ईरान की स्थानीय मीडिया ने कहा है कि इजरायल ने तेहरान के पास कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान पर हवाई हमले करने से कुछ समय पहले ही इजराइल ने व्हाइट हाउस को इसकी सूचना दे दी थी।

इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा कि इजराइली सेना 1 अक्टूबर को हुए हमले के जवाब में ईरान के सैन्य ठिकाने पर सटीक हमले कर रही है। ईरान और क्षेत्र में उसके सहयोगी 7 अक्टूबर 2023 से 7 मोर्चों पर इजराइल पर हमला कर रहे हैं। ऐसे में इजराइल को भी जवाब देने का अधिकार है। हम इजराइल और हमारे लोगों की रक्षा के लिए जो भी जरूरी होगा वह करेंगे। ईरानी सरकारी मीडिया ने कहा कि विस्फोट इमाम खुमैनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास हुए। इजराइल ने कम से कम 7 मिसाइल दागीं। एयर स्ट्राइक के बाद अमेरिका ने इजराइल का समर्थन किया है और कहा है कि यह ईरान के हमले का जवाब है।
तेहरान के पास सैन्य ठिकाने पर इजराइल का हमला
ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने कहा कि तेहरान के पश्चिमी और दक्षिणी इलाकों में कई सैन्य ठिकानों पर हमला किया गया। इस हमले में कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी नहीं मिली। वहीं, ईरानी सरकारी टीवी ने बताया कि तेहरान में इमाम खुमैनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और मेहराबाद एयरपोर्ट पर सामान्य स्थिति है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments