Wednesday, April 29, 2026

Google search engine
Homeपंजाबडीजीपी गौरव यादव अचानक पहुंचे थाना रामा मंडी, कामकाज का लिया जायजा

डीजीपी गौरव यादव अचानक पहुंचे थाना रामा मंडी, कामकाज का लिया जायजा

NRI SANJH JALANDHAR (25 OCTOBER)

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने जालंधर के रामा मंडी थाने में अचानक पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों से बातचीत की और उनसे थाने में चल रहे मामलों के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीजीपी गौरव यादव ने थाने में मौजूद अधिकारियों को कार्यवाही में कोई लापरवाही न बरतने के आदेश दिए।

सुबह जब डीजीपी गौरव यादव के जालंधर आने की सूचना मिली तो जिले के सभी पुलिस अधिकारी सतर्क हो गए। जब डीजीपी यादव सख्त सुरक्षा के बीच थाने पहुंचे, तो जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा, जेसीपी संदीप शर्मा, डीसीपी आदित्य, एसीपी निर्मल सिंह सहित कई अधिकारी वहां मौजूद थे। डीजीपी ने करीब आधा घंटा थाने में बिताया, जहां उन्होंने पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों पर जनता से भी बातचीत की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments