NRI SANJH JALANDHAR (16 OCTOBER)
कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा के सीएम बने रहेंगे। आज (बुधवार) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के नेतृत्व में हुई बैठक में नायब सिंह सैनी को सर्वसम्मित से फिर से विधायक दल का नेता चुना गया। इसी के साथ ही सैनी के सीएम बनने पर मोहर लग गई। गृह मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर फैसला लिया गया। सैनी आज राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। वहीं कल (17 अक्टूबर) मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे।
बैठक में सबसे दौर करने वाली बात यह हुई कि चुनाव से पहले खुद को सीएम चेहरा बताने वाले हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज और कृष्ण बेदी ने अगले सीएम के लिए नायब सिंह सैनी के नाम का प्रस्ताव पेश किया। दरअसल, दोनों नेता समय-समय पर सीएम बनने की दावेदारी पेश कर रहे थे।
हरियाणा में लोगों ने पीएम मोदी की नीतियों पर मुहर लगाईः सैनी
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नायब सिंह सैनी ने विधायक दल की बैठक में कहा, “हरियाणा में लोगों ने पीएम मोदी की नीतियों पर मुहर लगी है। सीएम सैनी ने बताया कि आज ही राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।हरियाणा के लोगों ने प्रण लिया है कि 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को आगे ले जाने का काम करेंगे।




