उपचुनाव में सीट बंटवारे पर बन गई बात! राहुल और अखिलेश की हुई मुलाकात, सामने आया Video

NRI SANJH JALANDHAR (16 OCTOBER)

Advertisement
Google search engine

उत्तर प्रदेश में 09 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान हो गया है. इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव के बीच मुलाकात हुई। दोनों के बीच संक्षिप्त वार्ता हुई. जिसका वीजियो भी सामने आया है।

दरअसल, जम्मू और कश्मीर में उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए अखिलेश और राहुल दोनों श्रीनगर पहुंचे थे। जहां दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का हालचाल लिया. इस दौरान अखिलेश यादव की पत्नी एवं मैनपुरी सांसद डिंपल यादव भी मौजूद रहीं।

वहीं जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद, अखिलेश यादव ने कहा, ‘यह (यहां सरकार बनाना) महत्वपूर्ण था और अधिकार प्राप्त करना उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है।

अखिलेश यादव ने अब्दुल्ला परिवार के साथ सोशल मीडिया X (पूर्व में ट्वीटर) पर कई तस्वीरें भी शेयर की है। जिसके जरिए इंडिया अलायंस की एकता की बात कही. उन्होंने X फर लिखा, ”एकता ही ‘इंडिया’ है!”

Advertisement
Google search engine