Bigg Boss 18 : 24 घंटे अंदर शो से हुआ दूसरा एविक्शन, कंटेस्टेंट का नाम सुन लगेगा झटका …

NRI SANJH JALANDHAR (15 OCTOBER)

Advertisement
Google search engine

छोटे पर्दे का सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 (Bigg Boss 18) इस समय काफी चर्चा में बना हुआ है। वीकेंड के वार की रात को बिग बॉस के घर से गधराज यानी गधे का पहला एविक्शन हुआ है। वहीं, अब 24 घंटे के बाद ही शो से दूसरे एविक्शन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. हैरानी की बात ये है कि बिना किसी एलिमिनेशन के ये सदस्य घर से बेघर हो गया है।

बिग बॉस 18 का दूसरा एविक्शन

रविवार को वीकेंड के वार में सलमान खान (Salman Khan) ने बताया कि गधराज यानी जो गधा बिग बॉस के घर में मौजूद है, उसके रूप में इस सीजन का पहला एविक्शन हो रहा है. लेकिन अब खबर आ रही है कि बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट गुनरत्न सदावर्ते (Gunratan Sadavarte) ने पहले एविक्शन के महज 24 घंटे के अंतराल में शो को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि पेशवर वकील होने के नाते अपने किसी एक केस की तारीख को मद्देनजर रखते हुए वह बिग बॉस के घर से कुछ दिन के लिए बाहर आएंगे।

हालांकि, कुछ रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि डाकूओं के खानदान से ताल्लुक रखने वाले गुनरत्न सदावर्ते (Gunratan Sadavarte) सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 (Bigg Boss 18) में वापसी करते हुए भी नजर आ सकते हैं।

बता दें कि बीते 06 अक्टूबर को बिग बॉस सीजन 18 (Bigg Boss 18) के ग्रैंड प्रीमियर के दौरान जब बतौर कंटेस्टेंट गुनरत्न सदावर्ते (Gunratan Sadavarte) का नाम सलमान खान ने अनाउंस किया तो हर किसी को हैरान हुई. लेकिन फिर उन्होंने खुद बिग बॉस के मंच पर इस बात का खुलासा किया कि वह डाकूओं के खानदान से आते हैं और उन्होंने शुरुआती दिनों में बिग बॉस के घर में भी खूब हल्ला मचाया है।

Advertisement
Google search engine