NRI SANJH JALANDHAR (23 SEPTEMBER)
एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के तलाक की अफवाहें को लेकर कई समय से खबर चल रही है। लेकिन अब तक दोनों में से किसी का कोई बयान सामने नहीं आया है। ये दोनों खुद भी किसी न किसी हरकत से तलाक की अफवाहें को हवा दे रहे हैं। कुछ समय पहले दोनों को बिना वेडिंग रिंग के देखा गया था।
इस तरह के वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का यही सोचना है कि दोनों तलाक के हिंट्स दे रहे हैं। वहीं, अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की है। इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा लगा रहा है कि ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) अपनी तलाक की अफवाहों पर कुछ अलग अंदाज में रिएक्शन देती नजर आ रही हैं। दरअसल, ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का ये वीडियो पेरिस का है जहां एक्ट्रेस अपनी शादी की अंगूठी पहने दिखी।
तलाक की अफवाहों पर ऐश्वर्या का रिएक्शन
इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस राहत की सांस ले रहे हैं और अंदाजा लगा रहे हैं कि तलाक की सभी अफवाहें महज अफवाहें ही हैं, जिनमें कोई सच्चाई नहीं है। ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का ये वीडियो रेडिट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके साथ कैप्शन में लिखा है, ‘पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय अपनी शादी की अंगूठी पहने नजर आईं। पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आईं। एक वीडियो में देखा गया कि ऐश्वर्या ने अपनी शादी की अंगूठी पहन रखी है. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि वो अपने तलाक की अफवाहों पर रोक लगाती नजर आ रही हैं।




