केदारनाथ धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, ‘बाबा केदार’ के दर्शन के लिए 3 हजार भक्त रवाना, बारिश बनी बाधा

NRI SANJH JALANDHAR (18 SEPTEMBER)

Advertisement
Google search engine

केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. भारी बारिश के बाद भी श्रद्धालु ‘बाबा केदार’ के दर पर पहुंच रहे हैं। वैसे तो आज सुबह बारिश होने पर कुछ समय के लिए यात्रा को रोकना पड़ा। लेकिन मौसम साफ होते ही श्रद्धालुओं धाम के लिए रवाना किया गया और धाम से नीचे आने वाले भक्तों को सकुशल नीचे पहुंचाया गया।

बता दें कि अब तक बाबा केदारनाथ की यात्रा में 11,39,694 भक्त पहुंच चुके हैं. बुधवार सुबह तीन हजार से ज्यादा भक्त केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए. हालांकि, केदारनाथ धाम सहित केदारघाटी में आज सुबह बारिश होने के बाद कुछ समय के लिए सोनप्रयाग में तीर्थ यात्री रोके गए.

जैसे ही मौसम साफ हुआ उसके बाद धाम जाने के लिए भक्तों का रेला लग गया.बताया रहा है कि बारिश बंद होने के बाद केदारनाथ के लिए सोनप्रयाग से हजारों की संख्या में एनडीआरफ के जवानों की मौजूदगी में यात्रियों को भेजा गया. धाम में बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों का रोजगार भी बढ़ रहा है.

Advertisement
Google search engine