NRI SANJH JALANDHAR (18 SEPTEMBER)
लेबनान में सीरियल पेजर धमाके हुए हैं। इन धमाकों में 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 2750 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में ईरान के राजदूत मोजीतबा अमानी और हिज्बुल्लाह के लड़ाके भी हैं। इन हमलों को लेकर हिज्बुल्लाह ने बयान जारी किया है।घायलों की संख्या बढ़ सकती है।
घायलों में स्वास्थ्यकर्मी, ईरान के राजदूत मोजीतबा अमानी और हिज्बुल्लाह के लड़ाके शामिल हैं। हिज्बुल्लाह ने इसमें इजराइल का हाथ होने का शक जताया है। हमले के बाद लेबनान सरकार ने सभी लोगों से अपने पास रखे पेजर फेंकने को कहा है। पेजर के अलावा रेडियो और ट्रांसमीटर भी ब्लास्ट होने की सूचना है। मरने वालों और घायलों की संख्या का ये दावा टाइम्स ऑफ इजराइल ने किया है।
लेबनान के साथ ही सीरिया में भी पेजर ब्लास्ट की घटनाएं सामने आई हैं। इसमें भी हिज्बुल्लाह के कई लड़ाके घायल हुए हैं। इन्हें सीरिया की राजधानी दमिश्क और उसके आसपास के अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। लेबनान में जिस तरह से सीरियल ब्लास्ट को अंजाम दिया गया है, अपने आप में इस तरह का पहला हमला है। इन हमलों को लेकर हिज्बुल्लाह ने बयान जारी किया है।
हिज्बुल्लाह ने कहा, हम ब्लास्ट के बारे में पता लगा रहे हैंपेजर ब्लास्ट पर हिज्बुल्लाह ने कहा कि इन ब्लास्ट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि हम इसके कारणों के बारे में पता लगा रहे हैं। हिज्बुल्लाह की एजेंसियां विस्फोटों के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।




