गिप्पी ग्रेवाल की मोहाली अदालत में आज सुनवाई, करीब छह साल पुराना है मामला

NRI SANJH JALANDHAR (3 SEPTEMBER)

Advertisement
Google search engine

पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल की करीब करीब छह साल पुराने मामले में आज मोहाली अदालत में सुनवाई होगी। बता दें कि गत 4 बार हुई सुनवाई में गिप्पी ग्रेवाल एक बार भी पेश नहीं हुए हैं। जिसके चलते कोर्ट ने उन्हें नोटिस जारी कर पेश होने को कहा था। वहीं, उनके वकीलों ने अदालत में बताया था कि गिप्पी ग्रेवाल अभी तक विदेश में हैं। वहां पर उनकी किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। 

बता दें की मामला करीब छह साल पुराना है। जब गिप्पी ग्रेवाल ने मोहाली के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। गिप्पी ग्रेवाल ने शिकायत में कहा था कि गैंगस्टर दिलप्रीत ने फोन कर उन्हें धमकी दी है। इस मामले को लेकर अदलात में पहले भी सुनवाई हो चुकी है। वहीं, कोर्ट ने कहा था कि गिप्पी शिकायतकर्ता हैं, इस मामले में उनके बयान जरूरी हैं। इसिलए उन्हें अदालत में पेश होना पड़ेगा। लेकिन गत चार बार हुई सुनवाई में वे एक बार भी पेश नहीं हुए हैं। 

Advertisement
Google search engine