ट्रैवल एजेंट RS GLOBAL के मालिक पर रेप का मामला दर्ज, पढ़े सुसाइड नोट

NRI SANJH JALANDHAR (1 SEPTEMBER)

Advertisement
Google search engine

ट्रैवल एजेंट RS ग्लोबल के मालिक सुखचैन सिंह राही पर रेप के मामले में FIR दर्ज की है। आरोपी एजेंट राही पर आरोप है कि उसने होटल में ले जाकर 24 साल की युवती के साथ रेप कर किया। इस मामले में युवती ने सुसाइड किया है और पुलिस ने मामले में एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।


जिसमें मृतका ने सुखचैन सिंह राही का नाम और उसकी कंपनी का भी नाम लिखा हुआ है। कनाडा भेजने का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ ऐसा किया। पुलिस मामले में लीगल ओपिनियन लेकर केस दर्ज कर लिया है।

लड़की ने लिखा तीन पेज का सुसाइड नोट

पुलिस ने युवती से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसकी जांच की जा रही है। सुसाइड नोट में पीड़िता ने लिखा है कि वह जालंधर के गढ़ा रोड पर स्थित पीजी में रहती है। उसने 20 अगस्त को इंडो कैनेडियन की साथ वाली गली में बने बड़ी आरएस ग्लोबल ट्रैवल एजेंसी के ऑफिस में कॉल किया था। फोन पर उसकी बात कंपनी की कर्मचारी पल्लवी से हुई थी।

जिसने अगले दिन यानी 21 अगस्त को ऑफिस आने को कहा। जहां उसकी मीटिंग सुखचैन सिंह राही नाम के ट्रैवल एजेंसी मालिक से करवाई गई, जो अपने आपको कंपनी का मालिक बताता था। आरोपी ने पीड़िता का नंबर ले लिया था। युवती ने उससे सिंगापुर जाने की बात कही थी। मगर राही ने उसे कनाडा में वर्क पर्मिट पर भेजने की बात कही। जिसमें उसका खर्च भी कम से कम आएगा।

होटल में ले जाकर किया गया रेप

पीड़ित ने उक्त आरोपी के नंबर पर अपने सारे दस्तावेज भेज दिए। जिसके बाद सैमिनार के बहाने युवती को होटल प्राइम रिगालिया में बुलाया। जहां होटल में पहले लड़की की एंट्री की गई और फिर दूसरे फ्लोर पर बने एक रूम में ले गया। पीड़िता ने सुसाइड नोट में आगे कहा- रूम में उसने कोल्ड ड्रिंक पी, जिसके बाद उसके कुछ याद नहीं कि उसके साथ क्या हुआ। मगर इतना जरूर पता चला कि मेरे सात दो बार गलत काम हुआ। जिसके बाद मुझे पीजी छोड़ दिया गया।

लड़की बोली-मेरी मौत का जिम्मेदार राही होगा

पीड़िता ने आगे सुसाइड नोट में लिखा- अब मुझे लग रहा है कि मैं कहीं पर भी मुंह दिखाने लायक नहीं रही हूं। जिसके चलते अब मैं ये लाइफ जीना नहीं चाहती। मेरी मौत का जिम्मेदार सिर्फ राही होगा। मेरी रिक्वेस्ट है कि राही को सख्त से सख्त सजा दी जाए। जिससे और किसी लड़की के साथ ऐसा न हो। नीचे लड़की ने अपने साइन किए हुए थे।

Advertisement
Google search engine