NRI SANJH JALANDHAR (17 AUGUST)
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्घू मूसेवाला की हत्या मामले में लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया समेत सभी 27 आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश हुए। इस बीच एक गवाह ने भी कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया है. बाकी बयान 30 अगस्त को कोर्ट में दर्ज कराए जाएगा।
गौरतलब है कि दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर राजनीतिक नेताओं द्वारा देश की लोकसभा में मुद्दा उठाए जाने के बाद दिवंगत गायक के पिता बलकौर सिंह ने इसके लिए सरकारी सिस्टम और सरकारों की कारगुजारी को जिम्मेदार ठहराया था, लेकिन उन्होंने उन्हें यह भी बताया था कि कोर्ट से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है।




