NRI SANJH JALANDHAR (5 AUGUST)
इजराइल और लेबनान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर अमरीका और ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को लेबनान छोडऩे की सलाह दी है। शनिवार को लेबनान की राजधानी बेरूत में अमरीकी एम्बैसी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि अमरीका जाने वाली कई फ्लाइट्स कैंसिल और सस्पेंड हो गई हैं। हालांकि, लेबनान छोडऩे के ऑप्शन अभी भी हैं। जो भी लेबनान छोडऩा चाहते हैं, वे कोई भी टिकट लेकर तुरंत लेबनान छोड़ दें।
इसके बाद ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने कहा कि लेबनान में मौजूद ब्रिटिश नागरिकों के लिए मेरा स्पष्ट संदेश है, तुरंत वहां से निकलें। हम लेबनान में एम्बैसी की स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। तनाव बहुत ज्यादा है और स्थिति कभी भी बिगड़ सकती है। अमरीका और ब्रिटेन के अलावा कई अन्य देशों ने भी अपने नागरिकों से लेबनान छोडऩे को कहा है। इनमें ऑस्ट्रेलिया और भारत भी शामिल हैं।




