NRI SANJH JALANDHAR (15 JUNE)
पंजाब में भगवंत मान सरकार की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान 16 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनके घर में शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। शनिवार को उनके हाथों में शगुन की मेहंदी रचाई गई।

पंजाब में कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान के घर शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। उनकी परिवार और दोस्तों के साथ मेहंदी लगाते हुए तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में वह काफी प्यारी लग रही हैं।

कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान 16 जून को आम आदमी पार्टी की नेता गगन मान शाहबाज सिंह सोही से शादी करेंगी। सोही पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एडवोकेट हैं।

बताया जा रहा है कि शादी का जश्न तीन दिनों तक चलेगा. 16 जून को जीरकपुर के एक मैरिज पैलेस में यह भव्य समारोह में होगा।




