NRI SANJH JALANDHAR (10 JANUARY)
अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का समय 12 दिन ही बचा है। लोग देश विदेश से अयोध्या में बहुत कुछ भेज रहे हैं। वहीं यूपी के एटा के जलेसरवासियों की तरफ से बुधवार को राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट को 2,400 किलो का घंटा सौंपा गया। जानकारी के अनुसार एक ही ढलाई में बने इस घंटे की आवाज दस किलोमीटर तक जाएगी। इसके साथ ही 51 किलो के सात और घंटे भी सौंपे गए। घंटा अष्टधातु का है, जिसमें पीतल, कांस्य, तांबा, एल्युमिनियम, लोहा, स्वर्ण, चांदी और जस्ता शामिल हैं। एक निश्चित मात्रा में इन अष्टधातुओं का उपयोग किया गया है। 2,400 किलो का घंटा बनने में 21 दिन लगे। पीतल पिघलाकर सांचे में डालने का काम एक दिन में हुआ।


