Friday, April 24, 2026

Google search engine
Homeपंजाबमंत्री अनमोल गगन मान की 16 जून को होगी शादी, दूल्हा पेशे...

मंत्री अनमोल गगन मान की 16 जून को होगी शादी, दूल्हा पेशे से वकील

NRI SANJH JALANDHAR (2 JUNE)

पंजाब के कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं। अनमोल गगन मान जल्द ही शादी के बंधन में बंधने बंधेगी। मंत्री 16 जून को अपना घरेलू जीवन शुरू करेंगी।

कैबिनेट मंत्री मान की शादी 16 जून को तय हुई है। दूल्हे का संबंध मलोट से है और वह फिलहाल चंडीगढ़ में रह रहा है। दूल्हा पेशे से वकील है। शादी का कार्यक्रम जिकरपुर के एक पैलेस में आयोजित किया जाएगा।

अनमोल गगन मान का ज्यादातर समय चंडीगढ़ और मोहाली में ही बीता है। अनमोल गगन मान साल 2022 में खरड़ विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक बनी थीं। राज्य में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनते ही उन्हें कैबिनेट मंत्री का पद दिया गया।

वह टूरिज्म विभाग संभाल रही हैं। उन्होंने पहली बार पंजाब में टूरिज्म समिट कराई थी। जिसमें कई निवेशकों ने पंजाब में निवेश करने में दिलचस्पी दिखाई है। विधानसभा चुनाव के कैंपेन में मान ने सॉन्ग भी बनाया था। उनके प्रचार के लिए सीएम भगवंत मान के अलावा आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल खुद आए थे। राजनीति में आने से पहले वह पॉलीवुड में काम कर रही थीं। पंजाब में उनकी कई एल्बम रिलीज हो चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments