Tuesday, June 16, 2026

Google search engine
Homeनेशनलगर्मी के कहर से मिलेगी जल्दी राहत, पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना

गर्मी के कहर से मिलेगी जल्दी राहत, पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना

NRI SANJH JALANDHAR (31 MAY)

पंजाब में गर्मी का कहर जारी है। भारी गर्मी ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। तापमान ने इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ दी हैं लेकिन इन सभी के बीच में पंजाब के लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है। मौसम विभाग में बताया है कि अब गर्मी से लोगों को जल्दी निजात मिलने वाली है।

भारतीय मौसम विभाग के सूत्रों के मुताबिक, अगले 3-4 दिनों में जम्मू-कश्मीर में हल्का पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। इससे खासकर उत्तरी राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में मौसम ठंडा रहेगा।

हल्का पश्चिमी विक्षोभ आने से हल्की नमी के साथ मौसम में बदलाव हो सकता है। इसके साथ ही कुछ स्थानों में बूंदाबांदी भी होने की संभावना बन रही है। कहां यह भी जा रहा है की इससे गर्म हवा में भी कमी आएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments