Monday, April 20, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सजालंधर रैली में पगड़ी पहनकर पहुंचे PM मोदी:बोले-जहां कांग्रेस है, वहां समस्याएं...

जालंधर रैली में पगड़ी पहनकर पहुंचे PM मोदी:बोले-जहां कांग्रेस है, वहां समस्याएं हैं जहां बीजेपी है वहां समाधान है

NRI SANJH JALANDHAR (24 MAY)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल में रैली करने के बाद पंजाब पहुंचे हैं। इससे पहले गुरदासपुर में PM ने कहा- कांग्रेस जब पंजाब में सत्ता में थी, तो आदेश कहां से आते थे। रिमोट कंट्रोल किसके पास था, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आदेश मारने से इनकार कर दिया। सैनिक होने के कारण उन्होंने राष्ट्र हितों पर चलने का फैसला किया।

केंद्र के आदेश मानने से मना कर दिया। उसका परिणाम क्या हुआ, उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया। पंजाब का ये अपमान कोई भूल सकता है। दुर्भाग्य से आज भी पंजाब को रिमोट से चलाने की कोशिश हो रही है। आज सीएम खुद फैसले नहीं ले सकते।

इनके मालिक जेल गए तो पंजाब की व्यवस्था ठप पड़ने लगी। यहां के मुख्यमंत्री को सरकार चलाने के लिए दिल्ली जेल जाना पड़ा। इंडी गठबंधन वाले पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।

अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने जालंधर में यह कहा

सीनियर सिटीजन को फ्री इलाज देंगे

PM मोदी ने कहा- हमारा संकल्प है कि पंजाब में इंडस्ट्री को बढ़ावा मिले, हमारे पंजाब के लोगों को घर में काम मिले। इसलिए हम विकास को लेकर काम कर रहे हैं। आज जालंधर को वंदे भारत ट्रेन भी मिली है। जालंधर और फिल्लौर रेलवे स्टेशन का विकास हो रहा है।

मोदी के तीसरे कार्यकाल में देश नई ऊंचाइयों को छुएगा। एक वादा पंजाब के बुजुर्गों से करना चाहता हूं। यहां 70 साल से अधिक जितने भी सीनियर सिटीजन हैं, उन्हें फ्री इलाज दिया जाएगा।

मोदी बोले- शराब घोटाले की कमाई से डुबकी लगाएंगे

PM ने कहा- जिन्होंने इतना बड़ा शराब घोटाला किया है, वह पंजाब में ड्रग्स की काली कमाई में डुबकी कैसे नहीं लगाएंगे। यही इनकी असलियत है। मैं अपने प्रदेश अध्यक्ष जी का अभिनंदन करता हूं। भाजपा अब फ्रीडम ऑफ प्रेस के खिलाफ झाडू वालों की ज्यादती नहीं चलने देगी।

यहां ये लोग एक दूसरे को गाली देते हैं। इसलिए इनमें से एक को भी वोट देना यानी पंजाब के खिलाफ वोट देना। पंजाब हमारी आस्था, पंजाब की प्रगति ये मोदी की गारंटी है।

हमारा संकल्प है कि पंजाब में इंडस्ट्री को बढ़ावा मिले, हमारे पंजाब के लोगों को घर में काम मिले। इसलिए हम विकास को लेकर काम कर रहे हैं। आज जालंधर को वंदे भारत ट्रेन भी मिली है। जालंधर और फिल्लौर रेलवे स्टेशन का विकास हो रहा है।

कहा- कांग्रेस को CAA से परेशानी

PM मोदी ने कहा- कांग्रेस ने अपने वोट बैंक की करतूतों को छिपाया। कांग्रेस को लगा कि उसके पाप सामने आ जाएंगे, उसके वोट बैंक को अच्छा नहीं लगेगा। ये बीजेपी है जो सीना छोड़कर विरासत पर गर्व की बात करती है। हमने साहिबजादों की स्मृति में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस की शुरुआत की। हमने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाने की शुरुआत की।

हमने ऐसे हर पड़ाव को नई पीढ़ियों तक पहुंचाया। विभाजन में हमारे हिंदू सिख भाई जो उधर छुट गए, वह भी अपने ही हैं। बीजेपी ने उन्हें नागरिकता देने के लिए CAA कानून बनाया, लेकिन कांग्रेस को उससे परेशानी है। कांग्रेस कहती है कि जब वह सत्ता में आएगी, तब वह उसे हटा देगी।

हमारा पंजाब देश का सीमावर्ती राज्य है। हमे इसे दोबारा संकट में नहीं जाने देना है। कांग्रेस ने दशकों तक जो पाप यहां किए थे, अब झाडू पार्टी कांग्रेस की उसी बेल को खाद पानी दे रही है। आप याद करिए इन्होंने क्या वायदे किए थे, इन्होंने कहा था कि दो महीनें में नशा खत्म करेंगे, लेकिन आज ड्रग्स डीलरों को पंजाब में फ्री लाइसेंस मिला हुआ है। परिवार के परिवार बरबाद हो रही हैं। पंजाब के लोग भी समझ रहे हैं कि झाडू वाले ये तो होलसोल नशे के व्यापारी हैं।

बोले- कांग्रेस ने पंजाब को जमीन का टुकड़ा माना

PM मोदी ने कहा- जहां कांग्रेस है, वहां समस्याएं हैं। जहां बीजेपी है वहां समाधान है। यही वजह है कि पूरा देश कह रहा है कि 4 जून 400 पार। पंजाब हमारे भारत की पहचान है। ये हमारे गुरुओं की पवित्र भूमि है। लेकिन कांग्रेस ने पंजाब को कभी भी जमीन के टुकड़े से ज्यादा नहीं माना।

कांग्रेस ने सन 47 में पंजाब को बांट दिया। हमारा करतारपुर साहिब देश की सीमा के बगल में लेकिन कांग्रेस ने पाकिस्तान को सौंप दिया। जिसे गुरु नानक देव में आस्था होगी, क्या वो कभी ऐसा कर सकता है। 71 की जंग में पाकिस्तान के भारत ने 90 हजार से जवान बंधक बनाए। लेकिन कांग्रेस ने उन्हें माफ कर दिया। एक परिवार की वाह-वाही और एक वोट बैक को खुश करने के लिए कांग्रेस लगी रही।

ये भाजपा सरकार है, जिसने आपकी भावनाओं की परवाह की। हमारी सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर बनाया। हमने दर्शन करने के लिए रास्ता खोला, पहले श्री गोल्डन टेंपल में विदेशों में चंदे से रोक थी, वह रोक मोदी ने हटाई। हमारी सरकार ने गुरुओं के प्रकाश पर्व को पूरी श्रद्धा से देश विदेश में मनाया।

कांग्रेस की प्राथमिकता उसका वोट बैंक है।

कांग्रेस ने अपने चहेते इतिहासकारों से जो किताबें लिखवाई, उसमें 2 परिवारों का जिक्र रहा एक अपने परिवार का और दूसरा मुगल परिवारों का। नतीजा ये हुआ कि हमारे देश की कई पीढ़ियां हमारे साहिबजादों से रूबरू नहीं हो पाया।

कहा- विपक्षियों का गुब्बारा फूटा

PM मोदी ने कहा- देश में 5 चरणों का चुनाव हो चुका है। छठे चरण का चुनाव कल होने जा रहा है। उसका प्रचार भी थम चुका है। जो लोग कल तक बीजेपी के खिलाफ गुब्बारा फुला रहे थे, उनका गुब्बारा भी फूट चुका है।

अब कांग्रेस इंडी गठबंधन वाले को कोई वोट नहीं देना चाहता। आप जालंधर चौक पर खड़े रहिए, पूछिए किसकी सरकार बनेगी। 100 में से 90 लोग कहेंगे कि मोदी की सरकार फिर से बनेगी। जब ये पक्का है, ईश्वर रूपी जनता ने फिर एक बार मोदी सरकार बनाना तय कर लिया है। तो फिर कौन ऐसी गलती करेगा कि उसका वोट खराब हो। इसलिए इस बार चारों तरफ ये पक्का हो गया है कि फिर एक बार मोदी सरकार।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments