NRI SANJH Jalandhar (3 MAY)
देर रात LPU की नौंवी मजिंल से छात्र ने सुसाइड किया है। मृतक की पहचान मयंक निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। बच्चे की मौत को लेकर LPU में रह रहे स्टूडेंट में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। इस घटना की वीडियो फोटो भी सामने आए हैं।
मेहडू चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। थाना सतनामपुरा के SHO गौरव धीर ने सारे घटनाक्रम की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सुसाइड सहित विभिन्न एंगलों पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक के पास से अभी कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।


