Thursday, April 23, 2026

Google search engine
Homeपंजाबबरसात ने दिलाई गर्मी से राहत, कल भी बरसात की संभावना

बरसात ने दिलाई गर्मी से राहत, कल भी बरसात की संभावना

मौसम विभाग ने अब मंगलवार के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। मंगलवार को 30-40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। विभाग के मुताबिक इसके बाद तीन दिन यानी एक से तीन मई तक मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन शनिवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पंजाब में सक्रिय होगा, जिसके असर से पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

पंजाब में सोमवार सुबह बरसात के साथ हुई। बठिंडा, बरनाला और जलालाबाद समेत कई इलाकों में बरसात से पारा गिर गया।पंजाब में बीते 24 घंटे में कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने व हल्की बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इससे अमृतसर, लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का पारा सामान्य से नीचे गिर गया है। सबसे कम 17.3 डिग्री का पारा श्री आनंदपुर साहिब का दर्ज किया गया।

पंजाब के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। लेकिन यह फिलहाल सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे है। सबसे अधिक 38.9 डिग्री का तापमान समराला का रहा। रविवार को अमृतसर का न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री (सामान्य से 0.7 डिग्री नीचे), लुधियाना का 19.2 डिग्री (सामान्य से 1.5 डिग्री नीचे), पटियाला का 20.4 डिग्री (सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे), पठानकोट का 17.9, बठिंडा का 20.4 डिग्री (सामान्य से 1.5 डिग्री नीचे), फरीदकोट का 20.0, गुरदासपुर का 21.4, एसबीएस नगर का 18.1, बरनाला का 19.7, फिरोजपुर का 19.3, जालंधर का 17.8 डिग्री दर्ज किया गया।

उधर अमृतसर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री (सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे), लुधियाना का 35.4 डिग्री (सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे), पटियाला का 37.5 डिग्री (सामान्य से 0.6 डिग्री), पठानकोट का 36.0, फरीदकोट का 36.5, गुरदासपुर का 34.5, एसबीएस नगर का 35.7, बरनाला का 36.7, फाजिल्का का 38.5, जालंधर का 35.9 डिग्री दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments