NRI SANJH JALANDHAR (27 APRIL)
राजधानी दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। बैठक में अमेठी और रायबरेली से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को उम्मीदवार बनाने का अनुरोध किया गया है। सीईसी के सदस्यों और यूपी के प्रभारी महासचिव और विधायक दल की नेता ने भी उम्मीदवार बनाने अनुरोध किया है। हालांकि इस पर आखिरी फैसला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर छोड़ा गया है।
सीईसी की बैठक में कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, प्रताप सिंह बाजवा और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत कई दिग्गज शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की राज्य चुनाव समिति ने राहुल गांधी नाम अमेठी से और प्रियंका गांधी का नाम रायबरेली से प्रस्तावित किया है। समिति ने ये प्रस्ताव चुनाव समिति को भेज दिया था। इसके बाद चुनाव समिति ने अंतिम निर्णय गांधी परिवार पर छोड़ दिया है। इन दोनों चर्चित सीटों पर आज कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है।
अमेठी उत्तर प्रदेश का 72वां जिला है। जिसे बहुजन समाज पार्टी सरकार द्वारा आधिकारिक तौर पर 1 जुलाई 2010 को अस्तित्व में लाया गया था। शुरुआत में इसका नाम छत्रपति साहूजी महाराज नगर था। लेकिन इसे बदलकर अमेठी कर दिया गया। यह भारत के नेहरू-गांधी परिवार की राजनैतिक कर्मभूमि रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु, उनके पोते संजय गांधी, राजीव गांधी और उनकी पत्नी सोनिया गांधी ने इस जिले का प्रतिनिधित्व किया है। 2014 आम चुनाव में राहुल गांधी यहां से सांसद चुने गए लेकिन 2019 लोकसभा चुनाव में उन्हें भारतीय जनता पार्टी की स्मृति ईरानी ने पराजित कर दिया।


