NRI SANJH Jalandhar (26 April)
असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन का मुखिया अमृतपाल सिंह पंजाब से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहा है. इससे पहले अमृतपाल के वकील ने जानकारी दी थी कि वह चुनावी मैदान में उतर सकता है। अब साफ हो गया है कि NSA के तहत जेल में बंद अमृतपाल पंजाब की खडूर साहिब सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेगा।
अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर ने इसकी आधिकारिक पुष्टि करते हुए कहा संगत के अनुरोध के बाद अमृतपाल खडूर साहिब सीट से आजाद चुनाव लड़ेगा।
वकील ने जेल में की थी मुलाकात
NSA के तहत जेल में बंद अमृतपाल सिंह खडूर साहिब से निर्दलीय उमीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेगा। इससे पहले अमृतपाल के वकील राजदेव सिंह खालसा ने जेल में उससे मुलाकात की थी, जहां दोनों के बीच चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा हुई थी।
अमृतपाल ने मीडिया के लिए एक ऑडियो मैसेज भी जारी किया था जिसमें उसने कहा था कि वह खडूर साहिब सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है और वह किसी भी पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव नहीं लड़ेगा. वकील ने बताया था कि अमृतपाल 7 से 17 मई के बीच नामांकन दाखिल कर सकता है.


