Wednesday, June 3, 2026

Google search engine
Homeपंजाबबारिश ने दिलाई पंजाबवासियों को गर्मी से राहत

बारिश ने दिलाई पंजाबवासियों को गर्मी से राहत

NRI SANJH Jalandhar (26 April)

पंजाब में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। पंजाब के लोगों को आज भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। शुक्रवार यानी कि आज शाम पंजाब के कई हिस्सों में काले बादल छा गए और कई जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश हुई। पंजाब में मौसम में बदलाव के साथ-साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं।

गौरतलब है कि बैसाखी पर्व की शाम को गर्मी का मौसम जोर पकड़ रहा था और तापमान दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा था, जिसके कारण आम लोग गर्मी से तौबा करने लगे थे, लेकिन आज जालंधर के साथ-साथ पंजाब में भी कई जगह-जगह बारिश हुई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है और गर्मी से राहत मिलती दिख रही है। लेकिन किसान गेहूं की कटाई के दौरान अचानक खराब हुए मौसम को लेकर चिंतित हैं।

आपको बता दें मौसम विभाग द्वारा अगले 3 दिन तक बारिश की संभावना जताई गई है, जोकि गर्मी से राहत प्रदान करेगी। मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केन्द्र द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में अगले 2 दिन तक ऑरेंज अलर्ट बताया गया है। मूसलधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया। विभागीय जानकारी के मुताबिक गर्मी से राहत का यह क्रम रविवार तक जारी रहेगा। क्योंकि 26-27 को औरज अलर्ट बताया गया है जबकि 28 अप्रैल को यैलो अलर्ट घोषित किया गया है, जिसके चलते 3 दिन तक बारिश होने की संभावना है। इसी क्रम में 29 अप्रैल को पंजाब ग्रीन जोन में आ जाएगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments