Monday, April 20, 2026

Google search engine
HomeइंटरनेशनलMaldives: चीन के दौरे पर निकले मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू, पत्नी और...

Maldives: चीन के दौरे पर निकले मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू, पत्नी और प्रतिनिधिमंडल

NRI SANJH, JALANDHAR (8 JANUARY)

मालदीव की मंत्री मरियम शिउना द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विवाद के बीच मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और उनकी पत्नी साजिदा मोहम्मद चीन के दौरे पर निकले हैं। यह यात्रा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के आमंत्रण के पर की जा रही है। राष्ट्रपति मुइज्जू के साथ उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी इस दौरे में उनके साथ हैं। नवंबर 2023 में सत्ता में आए मुइज्जू अपनी आउट इंडिया कैंपेन के कारण चर्चा में रहे हैं, जिसमें उन्होंने मालदीव में तैनात भारतीय सैनिकों की एक छोटी टुकड़ी को बाहर करने का वादा किया था।

दोनों नेता कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी करेंगे। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन का कहना है कि शी जिनपिंग 8 से 12 जनवरी तक मुइज्जू के लिए एक स्वागत समारोह और एक स्वागत भोज की मेजबानी करेंगे। दोनों देशों के नेता सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करेंगे। चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग और नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थाई समिति के अध्यक्ष झाओ लेजी मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू से मुलाकात करेंगे।

अपने ‘आउट इंडिया’ अभियान के दम पर सत्ता हासिल करने वाले राष्ट्रपति मुइज्जू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप के बतौर पर्यटन स्थल प्रचार के जवाब में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर अपमानजनक टिप्पणियों के बाद तीन उप मंत्रियों मालशा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल्ला महज़ून माजिद को निलंबित कर दिया। 

बतां दें भारत और चीन पिछले एक दशक से मालदीव में प्रभाव के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। मगर इस द्वीप राष्ट्र ने पहले चीन की “बेल्ट एंड रोड” पहल में शामिल होने का फैसला लिया और अब चीनी दौरे की शुरुआत की गई है। पिछले नवंबर में मुइज़ू के चुनाव के बाद से संबंधों में तनाव आ गया है।  राष्ट्रपति को चीन समर्थक माना जाता है और उनके चुनाव अभियान में मालदीव में तैनात भारतीय सैन्य कर्मियों की एक छोटी टुकड़ी को हटाने का वादा शामिल था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments