Monday, April 20, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सकांग्रेस पार्टी ने एक्शन लेते हुए फ्लोर से विधायक बिक्रम चौधरी को...

कांग्रेस पार्टी ने एक्शन लेते हुए फ्लोर से विधायक बिक्रम चौधरी को किया सस्पेंड

NRI SANJH Jalandhar (24 April)

पूर्व सांसद चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई। कर्मजीत कौर के भाजपा में शामिल होने के बाद बेटे बिक्रम चौधरी और चरणजीत चन्नी में जवानी जंग शुरू हो गई। जिसके बाद आज पंजाब के इंचार्ज देवेंद्र यादव ने फ्लोर से विधायक बिक्रम चौधरी पर एक्शन लेते हुए उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया है

बता दें जालंधर से कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधते हुए विक्रमजीत सिंह चौधरी ने उन्हें ‘शकुनी’ कह दिया था. उन्होंने कहा कि जिस तरह ‘भगवान कृष्ण’ ने ‘शकुनि’ और उसकी मंडली को दंडित किया, उसी तरह जालंधर के वोटर्स चन्नी को बाहर निकालकर विश्वासघात के लिए सबक सिखाएंगे. वहीं पूर्व सीएम चन्नी ने कहा था कि वो जालंधर में ‘सुदामा’ की तरह जा रहे हैं और दोआबा की जनता से ‘भगवान कृष्ण’ की तरह खुद का खयाल रखने की अपील कर रहे हैं।

विक्रम सिंह चौधरी ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान चमकौर साहिब और भदौर क्षेत्रों से पू्र्व सीएम चन्नी की चुनावी हार की ओर भी इशारा किया था. विक्रमजीत दिवंगत कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी के बेटे हैं. उन्होंने पंजाब विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक के रूप में अपना इस्तीफा दे दिया था. पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए 1 जून को मतदान होगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments